रहली में बदमाश के ढाबे पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण वालों को भी हटाया || SAGAR TV NEWS ||

 

 

 

प्रदेश भर में गुंडे माफियाओं बदमाशों के खिलाफ एंटी माफिया अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत सागर जिले के रहली में अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन का डंडा चला। रहली नगर पालिका और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पहले चांदपुर तिराहे के पास अवैध कब्जा करने वाले महेश पटेल का ढाबा ध्वस्त किया। जहां उसके द्वारा अवैध गतिविधियां की जा रही थी। इसके साथ ही सागर रहली रोड पर स्थित करीब आधा दर्जन दुकानों के टीन शेड हटाए गए।
रहली एसडीएम का कहना है कि अपराधिक गतिविधियों में लिप्त और शासकीय भूमि पर जो लोग कब्जा किए हैं शासन के निर्देशानुसार उसे हटाने की कार्यवाही की जा रही है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

 
 

 


By - Anuj Goutam
01-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.