चबूतरे पर लग रही चौपाल, पीपल के पेड़ में भूत-प्रेत का दावा और फिर |SAGAR TV NEWS|

 

इन दिनों आस्था और अंधविश्वास की एक ऐसी तस्वीर देखने को मिल रही है, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। गांव के बीच बने भगवान के चबूतरे पर एक युवक ने खुद को तांत्रिक बताकर तंत्र साधना का दरबार सजा रखा है। इस दरबार में रोज़ाना दर्जनों ग्रामीण जुट रहे हैं। दरअसल एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के कांटी गांव में इस तांत्रिक का दावा है कि गांव के पीपल के पेड़ में भूत-प्रेत का वास है, जिसे वह अपने टोने-टोटकों से निकाल रहा है।

 

इसी बहाने महिलाओं, युवतियों और बच्चों को पेड़ से चिपकाकर, छड़ी से पीटकर, बाल खींचकर और झाड़फूंक के जरिए ‘भूत उतारने’ की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यह सब साफ देखा जा सकता है। इन वीडियो में महिलाएं दर्द से कराहती नज़र आ रही हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वहां जुटे लोग इसे आस्था का चमत्कार मानकर जय-जयकार कर रहे हैं।

 

 

पीड़ितों के बाल खींचकर, शरी
ग्रामीण इस तांत्रिक की बातों को आस्था मानकर वहां पहुंच रहे हैं। इसकी वजह से न सिर्फ अंधविश्वास को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि महिलाएं और बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से भी परेशान हो रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि अब तक न तो प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और न ही किसी तरह की रोक लगाने की कोशिश की गई। अगर समय रहते इसे रोका नहीं गया, तो इसका नुकसान सीधे गांव के भोले-भाले लोगों को ही उठाना पड़ेगा। गांव के जागरूक लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस तरह की गतिविधियों को तुरंत रोका जाए और ग्रामीणों को अंधविश्वास के बजाय सही इलाज की ओर प्रेरित किया जाए।

 

 

 


By - Manish Sahu Damoh
02-Aug-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.