सागर में बने आधुनिक हवाई अड्डा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, संसद में गूंजी मांग ... |SAGAR TV NEWS|

 

सागर में लम्बे समय से एयरपोर्ट बनाने की मांग की जा रही है, अब इसी मांग को लता वानखेड़े ने संसद में उठाया, उन्होंने सागर में सागर के लिए एक आधुनिक हवाई अड्डा और कार्गो टर्मिनल की स्थापना की तत्काल स्वीकृति देने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि सागर के औद्योगिक और लॉजिस्टिक विकास के लिए एक हवाई अड्डा और कार्गो टर्मिनल न केवल आवश्यक है बल्कि यह पूरे मध्य भारत की आर्थिक दिशा बदल सकता है। उन्होंने इस विषय को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से भी निवेदन किया है कि इस मांग को प्राथमिकता से शीघ्र पूरा किया जाए

 


सांसद वानखेड़े ने सदन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सागर में बीना रिफाइनरी के विस्तार के लिए 50 हजार करोड़ रुपए की परियोजना का शुभारंभ किया गया है। यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि इसके माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
इस निवेश से लॉजिस्टिक, ट्रांसपोर्ट, निर्माण और रोजगार के क्षेत्रों में भारी संभावनाएं उत्पन्न होंगी। इसलिए एक आधुनिक हवाई अड्डा और कार्गो टर्मिनल की उपलब्धता इस पूरी प्रक्रिया को गति देने में सहायक होगी।

 

 

उन्होनें कहा कि सागर न केवल औद्योगिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और पर्यटन की दृष्टि से भी एक प्रमुख क्षेत्र है। यहां पर सैनिक छावनी और कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित हैं, जो इस क्षेत्र को रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण बनाते हैं। इसके अतिरिक्त वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह क्षेत्र पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। यदि सागर को हवाई मार्ग से जोड़ा जाए, तो इससे पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

 

 

 


By - sagar tv news
31-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.