Sagar- स्मार्ट सिटी में आवारा मवेशी बन रहे काल, ये है सिस्टम की जमीनी हकीकत
सागर स्मार्ट सिटी में एक दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां काम की तलाश में बैठे एक मजदूर को सांड ने अपना शिकार बना लिया, जिससे उनका दुखद निधन हो गया, यह घटना 27 जुलाई की है, वही आवारा मवेशियों की वजह से अभी तक एक्सीडेंट होने और मारने से घायल होने की खबरे समाने आ रही थी लेकिन अब यह मवेशी शहरवासियों के लिय काल बनने लगे हैं, नगर निगम इस घटना ने पशु विचरण मुक्त क्षेत्र और नगर निगम के आवारा मवेशियों को पकड़ने के अभियान की पोल खोल दी है,
दरअसल 47 साल के सीताराम अहिवार बल्लभनगर वार्ड के निवासी है जो 27 जुलाई की सुबह रोजाना की तरह काम की तलाश में मस्जिद के पास पहुँचे थे यहां उन्हें काम मिलने से पहले हिंसक हो रहे आवारा सांड ने उठा कर फेंक दिया, उनके पेट में सींग लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल तो ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका, मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत नेबुधवार को पीएम कराने के बाद डेड बॉडी उनके परिजनों को दे दी, पुलिस ने मर्ग कायम किया है
जानकारी के मुताबिक मृतक सीताराम के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है वह मजदूरी करके ही अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इस घटना के बाद अब परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।