प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई पत्नी, पति ने पुलिस से लगाई गुहार | indore news |SAGAR TV NEWS|
एक पति ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि उसकी पत्नी को जबरन नशे और गलत कामों में धकेला जा रहा है। परेशान पति ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। ये मामलाएमपी के इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां के निवासी राजकुमार सेन ने अपनी पत्नी और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से जान की सुरक्षा की मांग की है।
राजकुमार का कहना है कि उसकी पत्नी करीब एक साल पहले अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। जब उसने पत्नी को समझाकर घर लौटने के लिए कहा, तो उसे "राजा रघुवंशी" जैसी हत्या की धमकी दी गई।
राजकुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी जिन लोगों के साथ रह रही है, वे उसे जबरन नशा और गलत धंधों में धकेल रहे हैं। उसने बताया कि पत्नी खुद भी पुलिस को यह बात बता चुकी है कि वह जिन लोगों के साथ है, वे उसे जबरन रोककर रखते हैं और पति के पास नहीं जाने देते।
बता दे एक साल पहले राजकुमार ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट एरोड्रम थाने में दर्ज करवाई थी। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को बयान दिया था कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती, लेकिन बाद में उसने भी माना कि वह जिनके साथ है, वे उसे जबरन गलत कामों में शामिल कर रहे हैं।राजकुमार का कहना है कि वह पिछले एक साल से लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।