Sagar - पुलिया से बह गई थी गर्भवती, तीसरे दिन आई बुरी खबर, नदी किनारे झाड़ियों में मिली
सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र पुलिया से बहकर लापता हुई गर्भवती महिला को लेकर पूरी खबर सामने आई है महिला की डेड बॉडी घटना के तीसरे दिन गुरुवार को खैरी गांव के पास से बरामद की गई है, गर्भवती की बॉडी नदी किनारे लगी झाड़ियों में अटकी हुई थी महिला रामघाट मंदिर के पास जी पुलिया से भाखड़ा लापता हुई थी वहां से करीब ढाई किलोमीटर दूर मिली है.
बता दें कि नाग पंचमी के दिन पूजा करने गई वंदना साहू की तलाश में SDRF और NDRF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं।
घटना मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे की है। संजय नगर स्थित कल्पधाम कॉलोनी निवासी वंदना साहू, जो आठ माह की गर्भवती थीं, अपने पति दशरथ साहू और ननद कविता साहू के साथ रामघाट मंदिर पूजा करने गई थीं। पूजा के बाद लौटते समय रामघाट मंदिर के पीछे नदी पर बनी पुलिया पर तेज बहाव के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई। हादसे में पति और ननद तो किसी तरह बच गए, लेकिन वंदना नदी के तेज बहाव में बह गईं। पास ही मौजूद लखन नाम के व्यक्ति ने महिला को बहते देख नदी में बचाने की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने के कारण वह असफल रहा।
घटना के बाद से SDRF और NDRF द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी। गुरुवार को खैरी गांव के पास नदी की झाड़ियों में महिला का शव ग्रामीणों को फसा दिखाई दिया, जिसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम मुनव्वर खान, एसडीओपी शशिकांत सरयाम, थाना प्रभारी मिनेश भदोरिया ,तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया, पटवारी रशीद खान सहित एनडीआरएफ व पुलिस टीम की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला गया।