Sagar- सड़क पर भैंसे बाँधने को लेकर पड़ोसियों में ठनी, खूब चले ला-ठी डं-डे
सागर जिले के गढ़ाकोटा में सड़क पर भैंसे बाँधने और गोबर डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, यह विवाद इतना बढ़ा की लाठी डंडे चलने लगे, जिसमे जिसमें एक पक्ष कि महिला - पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि रात में सुभाष वार्ड स्थित गणेश मंदिर के पास सूचना मिली कि झगड़ा हो गया जिसमें आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं हल्ले यादव,भरत यादव,पप्पू यादव और उनके साथी ने इनके घर के सामने रहने वाले हल्लू यादव और उनके परिजन रहते हैं उनके साथ मारपीट कर दी
नगरपालिका सहित पुलिस प्रशासन ने सुबह कार्रवाई करते यादव परिवार जो पशु पालन करते हैं अपने अपने पशुओं को बस्ती से बाहर रखने के निर्देश दिए, यहां बता दें कि इन लोगों द्वारा मुख सड़क पर अपने पशुओं को बांधा जाता है एवं गोबर के ढेर लगा दिए जाते हैं मुहल्ला सहित सभी आम नागरिक जो यहां से आते जाते हैं बो गंदगी का सामना करते हैं साथ ही पूर्व में भी पशुओं के द्वारा की लोग दुर्घटना का शिकार हुए हैं पशुओं के सड़कों पर खुले घूमने से कई लोगों को चोटे आई है वहीं गंदगी व पशुओं से परेशान लोगो ने यहां से निकलना बंद कर दिया है