सागर जिले के गढ़ाकोटा नगर में स्थित प्रसिद्ध पंच महादेव मंदिर में नाग पंचमी के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक परंपरा निभाई जाती है। साल में केवल एक बार नाग पंचमी के दिन ही भगवान नाग चंदेश्वर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं। इस दिन सुबह से देर रात तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने मंदिर पहुंचते हैं। नगर के मध्य स्थित यह पंच महादेव मंदिर न केवल अपने नाग चंदेश्वर के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि मंदिर परिसर में करीब 20 देवी-देवता विराजमान हैं। मंदिर की विशेषता है कि इसके ऊपर द्वादश ज्योतिर्लिंग, राम दरबार, गंगेश्वर और मनसा देवी के भी दर्शन होते हैं। यहां बजरंग बली हनुमान जी की भी प्रतिमा स्थापित है, जो भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।
पुजारी पंडित योगेश पांडेय शास्त्री के अनुसार गढ़ाकोटा के नाग चंदेश्वर के दर्शन का पुण्य उज्जैन के प्रसिद्ध नाग चंदेश्वर मंदिर के दर्शन के समान माना जाता है। इसलिए नाग पंचमी पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान नाग चंदेश्वर के पट खोले जाते हैं जो केवल इस दिन ही खुले रहते हैं। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि पंच महादेव मंदिर में नाग चंदेश्वर की प्रतिमा अत्यंत प्राचीन और कलात्मक है, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। नाग पंचमी के दिन मंदिर में गंगाजल से अभिषेक विशेष पूजा और भजन कीर्तन का आयोजन होता है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाता है।
गढ़ाकोटा के नाग चंदेश्वर मंदिर को उज्जैन के नाग चंदेश्वर मंदिर के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, जहां नाग पंचमी पर विशेष दर्शन होते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिन यहां दर्शन करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। गढ़ाकोटा के नाग चंदेश्वर के दर्शन साल में सिर्फ नाग पंचमी के दिन होते हैं। मान्यता है कि इनका दर्शन करना उज्जैन के नाग चंदेश्वर के दर्शन के बराबर पुण्यफल देता है। हर साल यहां आसपास के गांवों से हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं नाग पंचमी के इस पावन पर्व पर गढ़ाकोटा का पंच महादेव मंदिर पूरी तरह भक्तिमय हो उठता है। साल में सिर्फ एक दिन मिलने वाले इस दुर्लभ दर्शन का सौभाग्य पाने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है।
रवि सोनी






सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.