Sagar- नागेश्वर मंदिर की पालकी संग हुई भव्य गंगा आरती, श्रावण के तीसरे सोमवार गूंजे भजन

 

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को सागर की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील के किनारे चकराघाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस मौके पर भजन संध्या भी आयोजित की गई, जिसमें बारिश के मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। सोमवार को नगर भ्रमण पर निकली नागेश्वर मंदिर की पालकी भी चकराघाट पहुंची और गंगा आरती में शामिल हुई।

 

 

 

 

पालकी के पहुंचने से माहौल भक्तिरस से भर गया। श्रद्धालुओं ने भजनों की मधुर धुन पर तालियां बजाकर उत्साह प्रकट किया और बाबा नागेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सह कार्यकारी निदेशक राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में लाखा बंजारा झील को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने तथा लोगों में स्वच्छता की भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को गंगा आरती आयोजित की जा रही है। सोमवार को आयोजित इस विशेष आरती में विभिन्न वार्डों से महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पहुंचे और आरती में शामिल होकर आध्यात्मिक सुख की अनुभूति की।

 

 

 

स्मार्ट सिटी और नगर निगम द्वारा चकराघाट पर किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों की वजह से यह ऐतिहासिक स्थल अब शहरवासियों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। झील की सुंदरता में गंगा आरती चार चांद लगा रही है। श्रद्धालुओं का उत्साह देखकर लगता है कि आस्था और स्वच्छता का यह संगम आने वाले समय में सागर की पहचान को और भी विशेष बनाएगा। भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भजन हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। वातावरण में घंटियों की आवाज और दीपों की रोशनी ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। गंगा आरती में विशेष रूप से नागरिकजन यजमान बनकर आरती का लाभ ले रहे हैं। आयोजन समिति ने जानकारी दी है कि जो भी श्रद्धालु यजमान बनना चाहते हैं, वे आरती के 30 मिनट पहले श्री अंकित दीक्षित या चकराघाट पर मौजूद पुजारियों से संपर्क कर सकते हैं।


By - sagar tv news
29-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.