आठ दिन पहले हुए युवक हुक्म गिरवाल के मर्डर के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमपी के उज्जैन के नागदा में एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि नागदा निवासी हुक्म गिरवाल का मर्डर अज्ञात लोगों ने कर दिया था। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी आरती और बदनावर के रहने वाले मनीष पाटीदार के बीच संदिग्ध संबंधों का पता चला। मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने मनीष पाटीदार को हिरासत में लिया। पूछताछ में मनीष ने अपने साथी के साथ मिलकर मर्डर करना कबूल किया।
मनीष ने पुलिस को बताया कि मृतक हुक्म को अपने और आरती के रिश्तों की भनक लग गई थी। हुक्म ने मनीष को धमकी दी थी कि वह उसे मार देगा। इसी डर से मनीष ने अपने साथी के साथ मिलकर हुक्म का मर्डर कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने मनीष पाटीदार और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक की पत्नी आरती की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि अवैध संबंधों के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस आगे की जांच कर रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल था।
उज्जैन से संजय शर्मा






सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.