हाल ही में कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य अपने एक विवादित बयान को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक आलोचनाओं के घेरे में आ गए। उन्होंने महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा यही नहीं उन्होंने 14 साल की उम्र में लड़कियों की शादी का समर्थन करते हुए दावा किया कि कम उम्र में शादी होने से लड़कियाँ परिवार में घुल-मिल जाती हैं।
इस बयान के बाद देशभर में आक्रोश फैल गया। जगह-जगह अनिरुद्ध आचार्य के पुतले फूंके गए, नारेबाजी हुई और विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
विवाद बढ़ने पर अनिरुद्ध आचार्य ने माफी तो मांगी, लेकिन उनकी माफी ने भी आग में घी डालने का काम किया। उन्होंने अपने बयान को "सिर्फ कुछ लड़कियों" तक सीमित बताया, जिससे अभी भी संतुष्ट नहीं हुए






सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.