Sagar- नाले में बहती जा रही थी अजीब से चीज, पुलिस ने पकड़कर देखा तो आँखे फ़टी रह गई
सागर जिले में एक उफनते नाले में अचानक एक लाश बहती हुई आ गई। जिसे देख कर इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाया।
घटना जिले के बीना की है जानकारी के मुताबिक बीना में इंडस्ट्रियल एरिया से गुजरने वाले गणेशा नाले में शव बहता हुआ मिला। नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण शव बहकर श्याम नगर कॉलोनी तक पहुंच गया था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को झाड़ियों से बाहर निकाला। तो ये करीब 5 से 7 दिन पुरानी बताया जा रहा है वही फ़िलहाल अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
तो वही एक और मामले में एक स्टूडेंट की नहाते समय, पानी के गढ्ढे में डूबने से जान चली गई, ये घटना जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र की है यहाँ इनायतपुर गांव के रहने वाला 13 साल का रोहित अहिरवार, जो गांव के ही मिडिल स्कूल में बुधवार को पढ़ने के लिए गया था। फिर लौट कर नहीं आया।
रोहित के पिता खूबसिंह अहिरवार ने बताया कि उसका बेटा बिना बताये दोस्तों के साथ गांव के पास ही बनी डबरी में नहाने के लिए चला गया। यह किसी को भी पता नहीं है। जब लोगों ने बताया कि उसका बेटा डबरी में डूब गया है, तब गांव के गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब वह नहीं मिला तो गुरुवार को सागर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची ओर उसकी तलाश की गई तब जा कर ;लाश मिली