सागर- रेलवे ट्रैक पर फँसी कार, मामले में RPF ने कर दी कार्यवाही
एमपी के सागर ने बीते दिनों एक कार अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गयी थी जिसके कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया था। वही अब इस मामले में जीआरपी ने मामला दर्ज कर कार को ज़ब्त कर ली है।
दरसअल मध्यप्रदेश के सागर शहर के भूतेश्वर रेलवे फाटक के पास एक अल्टो कार अचानक रेलवे ट्रैक पर फंस गई जिस कारण हड़कप मच गया। क्योकि उसी समय दुर्ग-अजमेर ट्रेन ट्रैक पर आ गई। लेकिन रेलवे फाटक कर्मचारी की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते ट्रेन को रोक लिया गया, जिससे एक मासूम की जान बच गई। वही इस मामले में अब आरपीएफ ने मामला दर्ज कर कार को ज़ब्त कर ली है।
मंगलवार को एक 12 साल का नाबालिक अपने घर के पास खड़ी अल्टो कार में बैठा था। खेल-खेल में उसने गलती से कार स्टार्ट कर दी और कुछ ही दूरी पर मौजूद रेलवे ट्रैक पर गाड़ी जाकर बंद हो गई। कुछ ही पलों में ट्रेन आने का समय हो गया और ट्रैक पर कार फंसी होने की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी दौड़ पड़े। ट्रेन की तेज आवाज़ सुनते ही आसपास के लोग भी घबरा गए।
रेलवे फाटक कर्मचारी ने तुरंत लाल झंडा दिखाकर ट्रेन को रुकवाया। ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते ब्रेक लगाई और हादसा टल गया। बच्चे के परिवार के लोग भी मौके पर पहुँच गए और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कार को ट्रैक से हटाया गया।
रेलवे स्टेशन प्रबंधक वी. के. कृपलानी के मुताबिक ट्रेन करीब 7 मिनट तक खड़ी रही और फिर आगे के लिए रवाना हुई। सभी ने राहत की सांस ली कि समय रहते बड़ी अनहोनी टल गई। वही रेलवे पुलिस सागर से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है साथ ही कार मालिक अजय अहिरवार को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।