
सावन माह के दूसरे सोमवार को खुरई शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भक्तो की भीड़ उमड़ी और लोग शिव की आराधना कर रहे हैं। साथ ही शिव मंदिरों सहित घरों में रुद्री निर्माण भी किया जा रहा है। हर कोई भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लगा हुआ है। बरमान से कावड़ यात्रा खुरई पहुंची।

जहां भक्तों का स्वागत किया गया। शहर के भूतेश्वर मंदिर पठार पर स्थित महाकाली मंदिर में विराजमान भगवान शिव डोहेला मंदिर, सिविल अस्पताल स्थित शिव मंदिर नगर पालिका के पास स्थित नंदीश्वर मंदिर नीलकंठ में विराजमान भगवान शिव मंदिर सहित कई शिव मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। शिव भक्तो ने शिवलिंग पर जल वेलपत्र और अभिषेक किया। शिव मंदिरों के पुजारियों ने भगवान शिव का विशेष श्रृंगार, हवन, पूजन एवं अभिषेक किया सावन माह के सोमवार का विशेष महत्व होता है। घराें में रूद्री निर्माण एवं पूजा अर्चना के कार्यक्रम भी शुरू हाे गए। जहां खुरई से बड़ी संख्या में युवा कावड़ यात्रा लेकर बरमान गए हुए थे तो वहीं बरमान से कावड़ यात्रा लौटी तो शहर में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। इसके अलावा शहर के बिहारी जी मंदिर में पांच दिवसीय रूद्र निर्माण का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर रुद्र निर्माण कर रहे हैं। इसके बाद रुद्रियों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। बेलपत्री, अकौआ के फूल, धतूरा सहित पूजन सामग्री से पूजन होता है। शाम को विसर्जन किया जाता है। समाजसेवी दीपक चौरसिया ने बताया कि बड़ी संख्या में यहां भक्त पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं।






सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.