सुंदर नहीं पति, पढ़ी-लिखी पत्नी ने छोड़ा साथ ,पत्नी ने ससुराल आना छोड़ दिया, पति ने SP से लगाई गुहार
जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पढ़ी-लिखी पत्नी ने सिर्फ इसलिए साथ छोड़ दिया क्योंकि वह सुंदर नहीं है। मामला यहीं तक नहीं रुका – पत्नी ने पति को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। परेशान पति ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। मामला सागर संभाग के छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा का है।
यहाँ के रहने वाले विनोद अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर शिकायती आवेदन दिया है। विनोद की शादी जून 2023 में गोमती अहिरवार से हुई थी। उस समय गोमती ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। विनोद का कहना है कि उसने शादी के बाद अपनी पत्नी को आगे पढ़ाने में पूरा सहयोग किया और उसे पढ़ाया-लिखाया।
विनोद अहिरवार, पीड़ित पति का कहना है कि "मैंने अपनी पत्नी को पढ़ाया, लेकिन अब वह कहती है कि मैं सुंदर नहीं हूँ और वह खुद सुंदर है, इसलिए मेरे साथ नहीं रहना चाहती। उल्टा मुझे धमकी दे रही है कि जान से मार देगी।" विनोद का आरोप है कि जैसे-जैसे उसकी पत्नी पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर होती गई, वैसे-वैसे उसने पति से दूरी बनानी शुरू कर दी। अब स्थिति यह है कि पत्नी ने ससुराल आना ही छोड़ दिया है और जब भी विनोद उससे बात करने की कोशिश करता है, तो जान से मारने की धमकी दी जाती है।
पीड़ित विनोद का कहना है कि उसने अपनी मेहनत और प्यार से पत्नी को पढ़ाया, लेकिन अब वही पत्नी उसे ठुकरा रही है। विनोद के मुताबिक, गोमती का कहना है कि उसका पति सुंदर नहीं है, इसलिए वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती। परेशान विनोद ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। इस अनोखे मामले ने क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना लिया है। लोग कह रहे हैं कि प्यार और रिश्ते में शक्ल-सूरत से ज्यादा दिल की खूबसूरती मायने रखती है, लेकिन इस मामले में सब उल्टा हो गया। देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या पढ़ाई के बाद बदली पत्नी की सोच को फिर से रिश्ते में बदल पाती है या नहीं। फिलहाल पति विनोद को उम्मीद है कि न्याय मिलेगा और उसका बसा-बसाया घर फिर से खुशियों से भर जाएगा।