सागर नगर निगम ने रचा नया इतिहास!, लगातार पांचवीं बार सीएम हेल्पलाइन में पहला स्थान, ए-ग्रेड मिला

 

मध्यप्रदेश के सागर नगर निगम ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन का परचम लहराया है। नगर निगम सागर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लगातार पांचवीं बार प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर नया इतिहास रच दिया है। नगर निगम को 96.97 अंक के साथ ए-ग्रेड हासिल हुआ है, जो प्रदेश की 16 नगर निगमों में सबसे ज्यादा है। सागर नगर निगम की इस शानदार उपलब्धि का श्रेय जाता है नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री को,

 

 

 

जिनके कुशल मार्गदर्शन और सतत निगरानी के चलते सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर और संतोषजनक समाधान हो सका। नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रतिमाह 16 नगर निगमों के सीएम हेल्पलाइन निराकरण का मूल्यांकन किया जाता है। इसी क्रम में सागर नगर निगम ने 96.97% अंक हासिल कर न सिर्फ ए-ग्रेड प्राप्त किया, बल्कि लगातार पांचवीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर कीर्तिमान रच दिया।

 

 

 

 

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री हर महीने सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग खुद करते हैं। संबंधित विभागों को समय-सीमा में संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए जाते हैं। इस नियमित समीक्षा के कारण न सिर्फ नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, बल्कि शहर की छवि भी बेहतर हो रही है। नगर निगम सागर के इतिहास में यह पहली बार है जब लगातार पांच बार प्रथम स्थान प्राप्त कर सागर ने पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस शानदार प्रदर्शन से सागर नगर निगम ने प्रदेश में अपनी साख और मजबूत की है।

 

 

 

 

इसका सीधा लाभ शहर के नागरिकों को भी मिला है, जिनकी शिकायतों का न केवल जल्दी समाधान हुआ, बल्कि संतोषजनक ढंग से भी हल किया गया। यह उपलब्धि यह भी दिखाती है कि निगम की टीम सिर्फ शिकायतों को औपचारिकता के तौर पर नहीं देखती, बल्कि उन्हें गंभीरता से लेकर हर समस्या का ठोस हल निकालती है। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री बोले “यह उपलब्धि पूरी टीम के कठिन परिश्रम और नियमित निगरानी का परिणाम है। मैं सभी अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों को बधाई देता हूं। उम्मीद है कि भविष्य में भी हम इसी तरह मेहनत कर नगर की छवि को और बेहतर बनाएंगे।”


By - sagar tv news
22-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.