दो बच्चों की माँ प्रेमी के साथ भागी, शादी के 25 साल बाद चढ़ा इश्क का बुखार
छतरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला को शादी के 25 साल बाद इश्क़ का बुखार चढ़ गया। जब उसके बेटे को पता चला तो पिता को यह बात बताई, जब महिला से पूछा तो वह प्रेमी के साथ रफ्फूचक्कर हो गई।
मामला बमनौरा थाना क्षेत्र के रामटौरिया गांव का है। जहां 43 साल की महिला को पडोसी के साथ इश्क़ हो गया। इश्क़ का भूत ऐसा की महिला शादी के 25 साल बाद अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। महिला का पति मुन्ना नामदेव गुजरात के मोरबी में रहकर दिन रात मेहनत मजदूरी करता था। ताकि परिवार का भरण-पोषण कर सके। उसकी गैर मौजूदगी में महिला की पड़ोसी से बात चीत शुरू हो गई और फिर प्यार हो गया। महिला दिन भर उससे फ़ोन पर बात करती थीं। जब उसके बेटे को यह बात पता चली तो अपने पिता को बताई। जिसपर मुन्ना नामदेव ने पत्नी से इस बारे में पूछा।
जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। इसकी जानकारी मुन्ना नामदेव को मिली तो तुरंत वह काम छोड़कर गुजरात से अपने घर आया। जिसके बाद महिला से फ़ोन पर बात कर समझाने की कोशिश की। लेकिन महिला ने कुछ दिनों बाद अपने प्रेमी के साथ तस्वीर भेजी और उससे शादी करने की बात कही। जिसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस चौकी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। आवदेन में पति ने बताया की महिला अपने साथ घर में रखे पैसे और जेवरात लेकर प्रेमी के साथ भाग गई है। इसके साथ ही पति ने कहा कि, ऐसा करने वालो पर कार्रवाई होनी चाइये। ताकि जैसा मेरे साथ हुआ है ऐसा किसी के साथ न हो। मेरा घर तो उजड़ गया है, लेकिन अब किसी और का न उजड़े।