कलेक्टर ने करदी यह बड़ी बात, स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में दमोह सबसे गंदा शहर

 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में दमोह की रैंकिंग शर्मशार करने वाली है। इस रैंकिंग ने दमोह में फैली गंदगी का पर्दाफश कर दिया है। जिसके बाद जिला कलेक्टर ने बड़ी बात कह दी है

 

 

 

दरअसल, स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 का रिजल्ट आ गया है। इस बार भी दमोह का हाल नहीं बदला, गंदगी में अब्बल और सफाई के मामले में सबसे पीछे है। शहर के बस स्टैंड से लेकर गली मोहल्लों और सड़कों पर फैली गंदगी ने दमोह का यह हाल बयां किया है। सफाई में 98 रैंकिंग आना शासन, प्रशासन के आला अधिकारियो और कर्मचारियों की कार्यप्रणली पर सवाल खड़े कर रहा है। लेकिन शहर में फैली गंदगी इसकी गवाही देती है। पिछले साल भी सफाई में पिछड़ने के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं किया गया।

 

 

 


वही, स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 का रिजल्ट आने के बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने इसपर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने आने वाले साल में सुधर की उम्मीद जाहिर की है। उन्हने कहां की हम सबको मिलकर शहर को साफ रखने की जरूरत है। प्रशासन के बलबूते पर अच्छी रैकिंग को नहीं पाया जा सकता, आम जनता को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। और साफ सफाई का ध्यान रखना होगा। अगले साल के लिए हम अभी से मेहनत करेंगे तभी जाकर हम स्वच्छ शहरों के टॉप टेन में जगह बना सकते हैं।

 

 


By - sagar tv news
20-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.