Sagar | अधिकारी ने इंजीनियरों पर झाड़ा रौब, हाथापाई की आई नौबत, सीएम से शिकायत
सागर में ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अधिकारियों कर्मचारियो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमे MPRRDA के महाप्रबंधक सौरभ जैन पर उनके ही अधीनस्थ काम करने वाले सब इंजीनियरों ने अभद्रता करने, गाली गलौंच करने और हाथ उठाने के आरोप लगाए है, इंजीनियरों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में बर्खास्त करने की मांग की है,
संविदा के तहत मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण सागर की यूनिट नंबर एक में कार्य करने वाले संविदा कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में बताया कि महाप्रबधंक सौरभ जैन आये दिन स्टाफ के साथ अभद्रता करते है लेकिन अब पानी सर से ऊपर हो गया है इसलिए शिकायत करनी पड़ रही है, बीती शाम उन्होंने 56 साल के उपयंत्री सुनील अग्रवाल से अभद्रता की गालियां दी, हम लोग बीच बचाव करने उनके चैंबर में पहुंचे तो हमको भी नहीं छोड़ा, और संविदा का अनुबंध खत्म करने की धमकी दी, महिला एक महिला कर्मचारी ने बताया कि सौरभ जैन के द्वारा उनके साथ भी कार्यालय समय से अधिक काम भी लिया जाता है और अनर्गल शब्द बोलकर अभद्रता की जाती है। कर्मचारियों नेसिविल लाइन थाने में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अधिकारी सौरभ जैन के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है।
वहीं कार्यालय के महाप्रबंधक सौरभ जैन ने उन पर लगे आरोपों को निराधार बताया कहा कि सभी उप यन्त्रियों को उनके कार्य क्षेत्र के जाने के निर्देश हैं लेकिन सभी सागर में ही रहकर काम करना चाहते हैं, मेरे द्वारा इसमें सख्ती बरती जा रही है,