Sagar - लगातार भारी बारिश से किसानों की फसल खराब, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से किसानों की फसल तबाह हो गई। किसानों के सामने अब पेट पालने की समस्या खड़ी हो गई है। जिसके बाद पीड़ित किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
दरअसल, सागर जिले में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से किसानों के खेतों में पानी भर गया है। पानी भरने से किसानों की सोयाबीन, मूंग, उड़द और तिल की फसलें पानी में गल गई हैं। फसल नष्ट होने से किसानों के सामने आजीविका का संकट मड़रा गया है। जिससे परेशान मालथौन के किसान, बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां सभी ने मुआबजे की मांग को लेकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिसमे उन्होंने फसल में हुए नुकसान का सर्वे कराकर जल्द मुआवजा देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी अगर जल्द समस्या पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा किसान आंदोलन करने मजबूर होंगे।