Sagar- स्वच्छ्ता सर्वेक्षण में चमका सागर, देश भर में 10 वा नंबर किया हासिल, अब तक की सबसे अच्छी रैंक
सागर नगर निगम को स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2024 में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। देश भर में नगर निगम ने 10वा स्थान हासिल किया है। अच्छी रैंक हासिल करने के बाद शहरवासियों में हर्ष का माहौल है, शहर के जनप्रतिनिधियो और अधिकारियों ने शहरवासियों को सफाई मित्रो को बधाई दी है, बता दे कि सागर की अब तक यह रिकॉर्ड सबसे अच्छी रैंक है। इसके पहले हुए स्वच्छटा सर्वेक्षण में सागर 70 वे स्थान पर था। जिससे खूब किरकिरी हुई थी
इसके बाद रैंक सुधारने नगर निगम द्वारा सभी स्तरों पर प्रयास किये गये,जगह-जगह कचरे के ब्लैक, रेड स्पाट को समाप्त कराये, शौचालयों की नियमित साफ-सफाई के कार्य लगातार किये गये, शहर में ऐसी सड़कों का निर्माण किया गया जहां पर हमेशा गंदगी बनी रहती थी, नई सड़कों एवं चौराहों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण से शहर की स्वच्छता को नई दिशा मिली। शहर के सभी 48 वार्डो में नियमित रूप से साफ-सफाई के कार्य किये गये तथा लोगों को घरों एवं दुकानों से निकलने वाले कचरे को कचरा गाड़ी में डालने जागरूक किया गया। कई जगह अलग अलग स्थानों पर नगर निगम द्वारा पौधारोपण के कार्य किये गये।
जिसके परिणामस्वरूप इस बार 60 पायदानों की छलांग लगाकर 10 वे पायदान पर रहा। स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम ने पांचो पैरामीटर पर 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। इस उपलब्धि के बाद निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सभी को बधाई दी।