ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पुलिस ने बड़ी सफलता हाथ लगी। जहां पुलिस ने पैसे दुगने करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, चार दिन पहले दीपक राठौर ने अनूपपुर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। जिसमे बताया कि, संस्कार जायसवाल और घनश्याम बसोर ने पैसे दुगना करने का लालच देकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने ऑनलाइन गेमिंग एप पर पैसे लगाने कहा था। जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर सायबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को इंदौर से चलने वाले गिरोह की जानकारी लगी।
जिसके बाद पुलिस टीम को इंदौर भेजा गया। जहा मोहम्मद कैफ नाम का व्यक्ति आनलाईन सट्टा खिला कर धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने रेड मार कर प्रवीण पण्डित,सानित मानिकपुरी, सारिक अली,रोहित जोशी और आकाश कटारे को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद सभी आरोपियों को अनूपपुर लाया गया है।