Sagar- खाद को लेकर किसानों के साथ सड़क पर आये पूर्व मंत्री, तीन घंटे तक लगाया जाम

 

कृषि उपज मंडी में किसानों को यूरिया खाद का वितरण किया जा रहा था। सुबह 7 बजे से लाइन में लगे किसानों को जब जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिला और परेशानी का सामना करना पड़ा, तो किसान आक्रोशित हो गए और सागर जिले की देवरी में मंगलवार को मंडी के सामने ही मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। किसानों की मांग थी कि उन्हें महज दो बोरी खाद दिया जा रहा है, जबकि आवश्यकता इससे कहीं ज्यादा है। वहीं, खाद वितरण केंद्र पर पीने का पानी भी नसीब नहीं हुआ। ब्लॉक का इकलौता केंद्र होने से हजारों की संख्या में किसान पहुंच गए, जिससे हालात बेकाबू हो गए।

 

 

 

 

नतीजतन पुलिस बल का सहारा लेना पड़ा। पुलिस के दखल से किसानों में नाराजगी बढ़ गई। केंद्र प्रभारी ने 90 टन यूरिया की उपलब्धता से टोकन सिस्टम लागू करते हुए 1200 कूपन जारी कर दिए। जिसके चलते किसानों को तीन बार कतार में लगना पड़ा। सुबह से परेशान हो रहे किसानों के सब्र का जब बांध टूटा, तो सबने मंडी के सामने ही जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ जाम शाम 6 बजे तक चला। जिसमें यात्री बसों सहित सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम के दौरान नायब तहसीलदार और पुलिस ने किसानों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन सारी कोशिश बेकार रही। नायब तहसीलदार ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उपलब्धता के हिसाब से सबको खाद दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

करीब तीन घंटे से सड़क पर खाद के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों की सुनने सरकार का कोई भी नुमाइंदा नहीं पहुंचा, जिससे किसानों की नाराजगी सातवें आसमान पर पहुंच गई। विपक्ष के नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव प्रदर्शनकारी किसानों का हाल जानने किसानों के बीच पहुंचे। हर्ष यादव ने कहा कि सरकार के कृषि मंत्री जहां पर्याप्त खाद होने की बात कर रहे हैं, वहीं किसानों को दो-दो बोरी खाद देना सभी वादों की पोल खोल रहा है। किसानों ने खाद न मिलने की बात हर्ष यादव से कही। हर्ष यादव ने एसडीएम देवरी को फोन पर प्रदर्शन की सूचना दी और किसानों को खाद दिलाने की बात रखी।

 


By - sagar tv news
15-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.