बहन को स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी हो गई बड़ी अनहोनी , घटना CCTV में कैद | इंदौर
गाँधी नगर में बहन को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक की वैन से टक्कर हो गई। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मध्यप्रदेश के इंदौर में गाँधी नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है, जिसमें एक युवक की जान चली गई और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
मृतक का नाम भविष्य बताया जा रहा है। वह स्कूटी से अपनी बहन को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था, तभी एक लापरवाह वैन चालक ने अचानक गाड़ी रिवर्स कर दी। जिससे बहन के साथ आ रहे भविष्य की स्कूटी वैन से टकरा गई । टक्कर इतनी भीषण थी कि भाई-बहन दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान भविष्य ने दम तोड़ दिया,
जबकि उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।