आखिर क्यों सीवर के गंदे पानी के बीच खड़े होकर किसान ने जपा सिंधिया और ऊर्जा मंत्री सीताराम का नाम
ये वायरल वीडियो मध्यप्रदेश के ग्वालियर के एक किसान का है। जो अपनी समस्या से इतना परेशान हो गया की उसने अनोखे अंदाज़ सीवर के टूटे चैंबर के पानी में खड़े होकर सीताराम जप कर दर्शन किया।। इस दौरान वह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ,प्रभारी मंत्री ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर और नगर निगम के अधिकारियों का नाम भी ले रहा था। जिसका ये अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
दरअसल, किसान लोकप्रिय सिंह तोमर के आई.एस.बी.टी. के पीछे खेत में पिछले एक साल से टूटे हुए सीवर का पानी भर रहा है। जिससे वह जमीन में फसल नहीं लगा पा रहा है। किसान इसकी शिकायत कई बार नगर निगम के साथ शासन-प्रशासन से कर चुका है। यहां तक की जनसुनवाई में भी वह कई बार आवेदन दिया है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने शासन प्रशासन को जगाने के लिए, अपने खेत में भरे सीवर के गंदे पानी में खड़े होकर सीताराम जप किया।