सागर- भोपाल से बावना नदी राहतगढ़ पहुंचे पति फिर पत्नी ऐसे मिली और दो बच्चे ला-प-ता | sagar tv news |
सागर जिले के राहतगढ़ थाना पुलिस ने एक मर्ग कायम किया है, जिसमें एक महिला का शव नदी में तैरता हुआ मिला है। वहीं, दो बच्चों की तलाश जारी है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार राहतगढ़ के ग्राम पाराशरी निवासी शिवानी कुर्मी की शादी मड़खेड़ा थाना सुल्तानगंज निवासी सतीश कुर्मी के साथ हुई थी। जो लोग बीते करीब 10 साल से भोपाल में रह रहे थे। इसी दौरान बीते रविवार सतीश दिन में काम पर गया था। काम से वापस आया तो घर पर पत्नी और बच्चे नहीं थे। परिजनों ने पत्नी और बच्चों को यहां-वहां तलाश किया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। आज साले छोटू कुर्मी ने बताया कि मुरली बासौदा में बटयावदा के आगे बावना नदी के पुल के नीचे पानी में शिवानी कुर्मी का शव मिला है।
भोपाल से सतीश बावना नदी राहतगढ़ पहुंचे, देखा कि पत्नी शिवानी कुर्मी साड़ी ब्लाउज पहने मृत अवस्था में पानी में उतराती दिखाई दी। जिसे गांव वाले पुलिस और गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। तीन वर्षीय कृष्णा और तीन माह के आरव का कोई पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। लापता दोनों बच्चों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। SDRF और राहतगढ़ थाना पुलिस लापता दोनों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है और लापता बच्चों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वहीं, बावना ढाबा संचालक अनिल राय ने बताया कि मृतिका रविवार को करीब 5:30 बजे शक्ति बस से दोनों बच्चों सहित नीचे उतरी थी। कुछ देर बाद मैंने देखा तो बच्चे और महिला पुल पर नहीं थे। पुल के किनारे चप्पल बैग और कुछ सामान जरूर पड़ा था। जिसकी सूचना मैंने तुरंत पुलिस को दी।