Sagar-सरपंच पर पुलिस वालों ने भांजी लाठियां नशे में पहुंचे थे अस्पताल
सागर जिले की देवरी से पुलिस की मारपीट का मामला सामने आया है। जहां दो पुलिस कर्मियों ने सरपंच और उसके साथियों के साथ मारपीट कर दी। दरअसल समनापुर सेठ पंचायत के सरपंच कमलेश लोधी अपने रिश्तेदार रामचंद्र लोधी का इलाज करने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गया था। तभी रात करीब दो बजे के बीच प्रधान आरक्षक नरेश जाटव और आरक्षक समीर राघव वहां पहुंचे। और देखते ही देखते पुलिस कर्मियों ने सरपंच और उसके साथियों पर लाठी से हमला कर दिया। जिससे सरपंच सहित गोपाल लोधी और गफ्लू बैरागी गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए होमगार्ड के जवान मनोहर को भी सिर पर चोट लगी है। घटना के बाद पीड़ितों ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमे आरोप लगाया की घटना के दौरान दोनों पुलिस कर्मी शराब के नशे में थे। पीड़ितों ने मारपीट करने वाले पुलिस वालों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उन्हें निलंबित करने की मांग की है। जिसपर अनुविभागीय अधिकारी शशिकांत सरयाम ने मामले की जांच करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।