जालिमों ने माँ की आँखों सामने बेटे को छीन लिया, मुर्गा खरीदने को लेकर हुआ था विवाद | sagar tv news
दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक का कार से कुचलकर मर्डर कर दिया। सनसनीखेज घटना के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार जब्त कर ली है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, मृतक की पहचान राकेश रैकवार के रूप में हुई है। राकेश के भाई बबलू ने बताया कि शाम को चिकन खरीदते वक्त राकेश की आरोपी अकील के पिता से कहासुनी हुई थी। इसके बाद रात करीब 9 बजे को राकेश मां को इलाज के लिए बाइक से लेकर जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में अजमेरी गार्डन के पास अकील खान ने उसकी बाइक को टक्कर मारी। इससे राकेश और मां गिर पड़े। जिसके बाद कार को रिवर्स करके कुचल दिया, घटना की सूचना पर सीएसपी एचआर पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजन के बयान और घटनास्थल की जांच के बाद हत्या की पुष्टि हुई है आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं
आरोपी अकील और मृतक का परिवार एक ही मोहल्ले में रहता है। दोनों एक दूसरे को बखूबी जानते थे। राकेश रैकवार का परिवार मछली पकड़ने का काम करता है। इसी से परिवार का भरण पोषण होता है। वहीं, आरोपी अकील खान एक गैस एजेंसी में काम करता है। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।