तेरी बीबी बहुत खूबसूरत है रे, सुनते ही दोस्त ने खोया आपा आगे जो हुआ सुनकर सिहर जाएंगे sagar tv news
रिमझिम बारिश में दोस्तों के बीच शराब पार्टी चल रही है अचानक एक दोस्त अपने दूसरे अजीज दोस्त की पत्नी के बारे में अश्लील बातें करने लगा, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ और इस विवाद में मर्डर की घटना को अंजाम दे दिया हैरान कर देने वाला मामला टीकमगढ़ जिले के देहात थाना का हैं, जहां 3 दिन पहले हुए मर्डर का पुलिस ने सनसनी खेज खुळासा किया है, पुलिस ने बताया 9 जुलाई को नारगुण गांव में रेलवे पुल के पास एक डेड बॉडी मिली थी जिसकी पहचान माडुमर निवासी 38 वर्षीय पुष्पेंद्र लोधी के रूप में हुई थी, जिसमे मर्डर का मामला दर्ज कर एक संदेही को पकड़ा था
इस पर पुलिस ने संदेही राजेंद्र से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि 8 जुलाई की रात करीब 8 बजे मैं और पुष्पेंद्र दोनों शराब पी रहे थे। इस दौरान पुषेंद्र ने मेरी पत्नी के बारे में अश्लील टिप्पणियां कीं। इस बात पर दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने पुष्पेंद्र को धक्का दिया। फिर पास पड़े पत्थर से उसके सिर और मुंह पर वार किए। इससे उसकी मौत हो गई थी