पानी के सैलाब को चीरते हुए निकाल रहा था यात्री बस, सेकंडों में ही भारी पड़ गई होशियारी जाने क्या हुआ
दमोह जिले में उफनते नाले में यात्रियों से भरी बस गिर गई। जिससे उसमे बैठे लोगों की जान पर बन आई। हादसे से घबराए बस में बैठे यात्री छींक पुकार करने लगे। वही कुछ यात्री खिड़की से निकलकर जान बचाने के लिए बस की छत पर से पेड़ पर चढ़ गए। नाले में बस गिरने की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर यात्रिओ को सुरक्षित बाहर निकाला।
बता दे कि, दामोह में इस समय हो रही भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है। तेज बारिश की वजह से लकलका गांव का नाला पुल के ऊपर से बह रहा था। तभी एक यात्री बस चालक लापरवाही से पानी के बहाव को चीर पुल पार करने की कोशिश करने लगा। लेकिन तेज बहाव के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क से निचे उतर गई। जिससे बस का आगे का हिस्सा पुल से निचे उतर गया। और पिछला हिस्सा पुलिया पर ही रखा रहा।
जिसके बाद बस में बैठे कुछ लोग बस की खिड़की में से निकल पेड़ पर चढ़ गए। हालांकि, बस गिरने की सुचना पर गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। जिसके बाद रस्सी के सहारे और मानव चैन बनाकर बस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद बस ड्राइवर वहां से भाग गया। मौके पर इमलिया चौकी प्रभारी के साथ पुलिस बल मौजूद रहा। बरहाल, घटना के बाद बस चालक पर मामला दर्ज कर बस का परमिट निरस्त कर दिया गया है।