सागर- केंट एरिया को निगम में विलय को लेकर विधायक और मुख्यमंत्री से चर्चा, प्रशासनिक स्तर पर तेजी

 

सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने बुधवार को भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने सागर नगर निगम की सीमा वृद्धि और छावनी परिषद कैंट एरिया के नगर निगम में प्रस्तावित विलय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सागर नगर निगम की सीमा वृद्धि का प्रस्ताव शीघ्र स्वीकृत किया जाए। उन्होंने बताया कि नगर की तेजी से बढ़ती जनसंख्या के अनुरूप सुनियोजित विकास के लिए यह विस्तार अत्यंत आवश्यक है जिससे विकास कार्यों के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध हो सके और नगर का समग्र विकास सुनिश्चित हो।

गुरुवार को छावनी परिषद के नगर निगम में प्रस्तावित विलय के संदर्भ में नगर निगमायुक्त एवं सीईओ स्मार्ट सिटी लिमिटेड राजकुमार खत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में छावनी परिषद के नामित सदस्य प्रभुदयाल पटेल आर्मी स्टेशन हेडक्वार्टर के प्रतिनिधि हवलदार एस आर साई डीईओ भोपाल के एसडीओ पवन त्यागी, सब इंजीनियर मिलिंद सिंह  तहसीलदार सागर नगर तथा नगर निगम के इंजीनियर्स उपस्थित रहे। बैठक में छावनी परिषद के करीब 4 हजार एकड़ क्षेत्र में कृषि लीज सिविल रहवासी क्षेत्र आरक्षित क्षेत्र अतिक्रमण क्षेत्र आदि के वर्तमान भूमि उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से तय किया गया कि स्थल निरीक्षण कर मौका सत्यापन सर्वे कार्य प्रारंभ किया जाए ताकि जमीनी स्थिति की सटीक जानकारी एकत्रित की जा सके।

बैठक के उपरांत निगमायुक्त ने टीम के साथ कगदयाऊ घाटी रोड, जोगर्स पार्क के आगे के कृषि क्षेत्र आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां बने मकानों की संख्या रहवासियों के दस्तावेज वोटर कार्ड आधार कार्ड आदि की जानकारी ली। उन्होंने तहसीलदार पटवारी नगर निगम और छावनी परिषद के कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर डोर-टू-डोर सर्वे कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि इस सर्वे से वर्तमान भूमि उपयोग आबादी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का विश्लेषण कर शासन को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी। नगर निगम की सीमा वृद्धि और कैंट क्षेत्र के विलय से करीब 70 हजार से अधिक नागरिकों को सीधा लाभ होगा। इससे न केवल नगर का ट्रैफिक दबाव कम होगा बल्कि सागर के समग्र विकास की गति भी तेज होगी।

सागर टीवी न्यूज़ डेक्स से सरजू पटेल


By - sagar tv news
11-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.