नदी के किनारे बैठी थी महिला, मगरमच्छ ने झपट्टा मारा और खींचकर पानी में ले गया... | sagar tv news |
दमोह जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला नदी किनारे गई थी, जहां मगरमच्छ ने उसे अपना शिकार बना लिया। वन विभाग और एसडीआरएफ टीम ने नदी से महिला को वरामद किया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
हैरान करना वाला ये मामला वन परिक्षेत्र दमोह अंर्तगत कनिया घाट पटी से निकली व्यारमा नदी के पास का बताया जा रहा है। यहां मगरमच्छ ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। मालतीबाई पति मेघराज सिंह नदी के पास गई थी, जहां मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ महिला को अपने जबड़े में दवा कर नदी में ले गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को मामले की जानकारी दी थी
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी और DFO ईश्वर जरांडे मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वन विभाग के मुताबिक व्यारमा नदी में मगरमच्छों की संख्या बढ़ने के कारण कई चिह्नित स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे और मुनादी भी करवाई गई थी। इसके बावजूद लोग ऐसे स्थान तक जा रहे हैं
मृतिका के परिजनों को वन विभाग द्वारा ₹8 लाख और राजस्व विभाग द्वारा ₹2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है