छतरपुर विश्वविद्यालय बना शराबी का अड्डा, छात्रों ने बना ली वीडियो | sagar tv news |

 

मध्यप्रदेश के छतरपुर में महाराजा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से शराब पार्टी का एक वीडियो सामने आया है। जहां टेक्नीशियन डिपार्टमेंट के कर्मचारी ने शिक्षा के मंदिर को शराब खोरी का अड्डा बना दिया है। कर्मचारी अपने दोस्तों के साथ देर रात ऑफिस में शराब पीते नजर आया। जहां 18 हजार बच्चों के डॉक्यूमेंट और जरुरी दस्ताबेज रखे हुए थे, वीडियो में वहां शराब की बोतलें रखी नजर आ रही है। ऑफिस की टेबल पर शराब की बोतलें, गिलास और खाने का सामान रखा हुआ दिखाई दे रहा है।

 

 

दरअसल, महाराजा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के लैब टेक्नीशियन आकाश जैन, अपने दोस्तों के साथ रात 1 बजे ऑफिस में शराब पीते नजर आये । जिन छात्रों ने वीडियो बनाया, उनका कहना है कि इस ऑफिस में 18 हजार छात्रों के दस्तावेज रखे हुए हैं। सामने आये वीडियो में आकाश जैन बच्चों से बहस करता दिख रहा है। वही बच्चो का कहना है कि पहले भी लैब टेक्नीशियन के शराब पीने के वीडियो सामने आ चुके हैं। घटना के बाद छात्रों ने कुलसचिव और कलेक्टर से कार्रवाई की मांग है।

 

वहीं विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस पूरे मामले की जांच के लिए 5 सदस्यों की समिति गठित कर दी है। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कदम उठाया जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
10-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.