कलेक्टर ने किया निरीक्षण मिली 6 हाईरिस्क गर्भवती महिलाएं, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर में
मध्यप्रदेश के सागर संभाग के दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने सीबीएमओ के निर्देश पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर का निरीक्षण किया। यह शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदगुवा में लगा हुआ था। निरीक्षण के दौरान डॉ. पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने गर्भवती महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। शिविर में 6 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया। कलेक्टर ने हाईरिस्क महिलाओं का विशेष ध्यान रखते हुए उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने वहां मौजूद महिलाओं और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर और उचित स्वास्थ्य सेवाएं मिलना बहुत जरूरी है। इससे मातृ और शिशु दोनों की सेहत में सुधार होता है। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ फार्मासिस्ट सतीश विश्वकर्मा, लैब टेक्नीशियन अनुपम खरे, नर्सिंग ऑफिसर संध्या बिसेन और गुलाब प्रसाद चक्रवर्ती, एएनएम आरती सिंह, आशा पर्यवेक्षक प्रमेश जड़िया के साथ प्रकाश सेन, ममता पटेल, दीपा चौबे और आशा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
दमोह में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व स्वास्थ्य शिविर में 6 हाईरिस्क गर्भवती महिलाएं मिलीं। कलेक्टर ने हाईरिस्क महिलाओं का विशेष ध्यान रखते हुए उपचार के निर्देश दिए और सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।