सागर कलेक्टर के निर्देश पर जर्जर स्कूल भवन को नगर-निगम ने गिराया
सागर में इतवारा बाजार पलोटन गंज शासकीय प्राथमिक कन्या शाला स्कूल के जर्जर भवन को नगर निगम की जेसीबी के द्वारा गिराया गया। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों के कारण बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि न हो इसको दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा लगातार अतिक्रमण दल द्वारा जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों को गिराने की कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर नगर निगम के इंजीनियर्स द्वारा शहर के सभी वार्डों में जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों का निरीक्षण कर लाल स्याही से क्रास लगाकर चिन्हित किया गया है। साथ ही भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं और ऐसे जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों में निवास करने वाले व्यक्तियों को हिदायत दी गई है कि तत्काल ऐसे मकानों को खाली कर दें।
कलेक्टर संदीप जी आर के द्वारा निर्देश दिए गए थे कि जिले में कोई भी भवन क्षतिग्रस्त जर्जर नहीं हो, इसके लिए तत्काल कार्रवाई करें और जल भराव की स्थिति निर्मित ना हो, इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जावे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जावे। इसी परिपेक्ष में जिले के अनेक विकासखंडों में कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने जिले वासियों से अपील की है कि उनके क्षेत्र में यदि कोई मकान जर्जर और क्षतिग्रस्त है, तो इसकी सूचना संबंधित राजस्व अधिकारी, नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम, एसडीएम को तत्काल दें।
इससे भवन को गिराने की कार्रवाई की जा सके और सभी को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। सागर में जर्जर स्कूल भवन को नगर निगम ने गिराया है। नगर निगम द्वारा जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों को गिराने की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने जिले वासियों से अपील की है कि वे जर्जर और क्षतिग्रस्त मकानों की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें। इससे सभी को सुरक्षित रखा जा सकेगा।