MP में मुसलदार बारिश: दमोह में जलस्तर बढ़ाने से डूब गया पुल, कलेक्टर ने तैनात किया पुलिस बल
MP में हो रही मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर है। दमोह के बटियागढ़ में जुड़ी नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है। पानी पुल से करीब 6 से 7 फीट ऊपर तक बह रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला कलेक्टर सुधीर कोचर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायज़ा लिया।
जिसके बाद नदी के दोनों किनारों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। ताकि कोई भी व्यक्ति पुल पार करने की कोशिश न करे।
कलेक्टर ने जुड़ी नदी के आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर जलभराव रोकने के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही नालों पर से अवैध कब्जे को हटाने की बात कही। जिससे आगे जलभराव की समस्या को रोका जा सके।