अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दो मंजिला इमारत को जमीदोंज | Ujjain News | sagar tv news |
मध्यप्रदेश के उज्जैन में चला प्रशासन का बुलडोजर। नगर निगम ने निर्माणाधीन अवैध दो मंजिला इमारत को जमीदोंज किया है। दरअसल, महाकालेश्वर मंदिर के सामने अवैध रूप से बन रही दो मंजिला इमारत को जेसीबी की मदद से ढ़हा दिया गया। निगम अधिकारियो ने बताया की यह इमारत बिना अनुमति के बनाई जा रही थी।
जिसे बार बार नोटिस दिए जाने के बाद भी न तो निर्माण कार्य को रोका गया। न ही नोटिस का जवाब दिया गया।बता दे कि यह अवैध निर्माण महाकाल मंदिर जाने वाले चौबीस खंबा माता मन्दिर मार्ग पर हो रहा था।
नगर निगम के बिल्डिंग ऑफिसर, दीपक शर्मा ने बताया कि यह अवैध निर्माण अशोक जोशी करा रहे थे। पहले भी इन्हें सूचना पत्र देकर अनुमति लेकर निर्माण करने कहा गया था। बाबजूद इसके न तो अनुमति ली और न हीं सूचना पत्र का जवाब दिया। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।