सरकारी आवास का प्लास्टर गिरने से प्रधान आरक्षक घायल | हटा न्यूज़ | sagar tv news |
अस्पताल में घायल हालात में इलाज करवा रहे ये एमपी पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल है। दरसअल इनकी ये हालात उस वक़्त हुई जब ये रात को सो रहे थे और अचानक इनके ऊपर सीलिंग का प्लास्टर गिर गया।
मामला मध्य प्रदेश के हटा पुलिस थाना परिसर में बने सरकारी आवास का है। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते छत का प्लास्टर टूट कर कमरे में सो रहे प्रधान आरक्षक संतोष खरे पर गिरा, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद हटा थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय और पुलिस बल की मदद से घायल संतोष खरे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया है। घायल पुलिस कर्मी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई गई है। गौरतलब है कि हटा में पुलिसकर्मियों के आवास जर्जर और क्षतिग्रस्त स्थिति में है जिस पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा।