आदिवासियों के टूटे घर देखकर दिल्ली से दौड़े आए शिवराज, लगा दी MP के अफसरों की क्लास | sagar tv news |

 

भाजपा के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान भले ही अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री न रहे हो लेकिन उनके तेवर अभी भी नहीं बदले है। जैसे ही उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के आदिवासियों के साथ हुए अन्याय की जानकारी मिली तो वह तत्काल अपने जरुरी काम काज छोड़कर दौड़े भागे आदिवासियों से मिलने उनके गांव खुर्द पहुंचे। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन विभाग के अमले द्वारा तोड़े गए आदिवासियों के घरों को देखा। टूटे घरों को देखकर वह जमकर मध्यप्रदेश सरकार के अफसरों पर भड़के और नाराजगी जताई।

 



दरअसल, 23 जून को वन विभाग के अफसरों ने अतिक्रमण बताकर विदिशा के खिवनी खुर्द गांव में आदिवासियों के घर तोड़ दिए थे। जिसके बाद इसका विरोध प्रदशन जारी है। इसकी खबर जैसे ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिली, तो वह सारे काम छोड़ कर तुरंत अपने संसदीय क्षेत्र आदिवासियों का हाल जानने पहुंच गए। वह भारी बारिश के बीच पहले ट्रैक्टर और फिर पैदल चलकर कीचड़ से लथपथ हालात में आदिवासियों से मिलने उनके घर पहुंचे। हालात का जायजा लेने के बाद उन्होंने सरकारी अफसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए नाराजगी जताई।

 

 

और वन विभाग के अमले द्वारा तोड़े गए आदिवासियों के घरों के विषय को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही और उन्हें हुए नुकसान की भरपाई के साथ उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों के साथ बैठकर समस्याओं पर चर्चा की और उन्ही के साथ खाना खाया।
इसके बाद उन्होंने ने कहा कि ये अमानवीय काम जिन सिरफिरे अधिकारियों ने किया है वह शर्मनाक है। यह सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश है है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 


By - sagar tv news
08-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.