सागर- सरपंच आया आकाशीय बिजली की चपेट में, दुखद निधन
मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। जहां देवरी की ग्राम पंचायत सुजानपुर के सरपंच सुरजीत सिंह लोधी के ऊपर आकाशीय बिजली गई। बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। बता दें कि सुरजीत सिंह लोधी, पूर्व विधायक रतन सिंह लोधी सिलारपुर के भतीजे और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लोधी के छोटे भाई थे।
हादसा सोमवार शाम करीब 6 बजे का बताया जा रहा है। सुरजीत अपने दो अन्य साथियों के साथ खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। तभी तेज गरज के साथ बिजली सीधे सरपंच पर गिर गई। जिसके बाद परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही सुजानपुर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार सुजानपुर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए।