नदी के तेज बहाव में बहे युवक ने पेड़ में चढ़कर ब-चाई जा-न, SDERF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया

 

एमपी के कटनी नदी में मछली पकड़ने गया एक युवक पानी के तेज बहाव में बह जाने का मामला समाने आया है । तेज बहाव में बहते युवक ने नदी के बीचों बीच पेड़ की टहनी पकड़कर अपनी जान बचाई। तकरीबन 1 घंटे युवक पेड़ पर चढ़ा रहा । मामले की जानकारी लगते ही कटनी SDERF की 6 सदस्यीय टीम कोतवाली पुलिस के साथ मुक्तिधाम मार्ग से मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है । एसडीआरएफ की टीम ने मोटर वोट की मदद से युवक का रेस्क्यू किया ।

 

कोतवाली टीआई अजय सिंह ने बताया कि मछली पकड़ने नदी किनारे बैठ युवक शाहनगर निवासी पंकज चौधरी का अचानक पैर फिसल गया और पानी के तेज बहाव में बहता हुआ करीब 500मीटर दूर बहता हुआ एक पेड़ की डागल को पकड़ कर उसमें चढ़ गया था।

 

18 वर्षीय युवक की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगो ने युवक के पानी में फंसे होने की सूचना बस स्टैंड पुलिस तक पहुंचाई जिसके बाद SDERF को मौके पर बुलाकर उनके साथ करीब 1 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे नदी से सुरक्षित बाहर निकाला है।

 

 


By - sagar tv news
08-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.