Sagar- भूपेंद्र सिंह के बेटे ने युवाओ में भरा जोश, बोले- युवा ही देश को विश्व की महाशक्ति बनाएंगे
सागर जिले के कर्रापुर में युवा क्षत्रिय समाज सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसमे पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के बेटे और युवा भाजपा नेता अविराज सिंह शामिल हुए, उन्होंने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा अच्छी शिक्षा, अच्छे संस्कार, चरित्र निर्माण और मातृशक्ति का सम्मान करने जैसे शुभ कार्यों से हम सभी युवा देश को विश्व की महाशक्ति बनाएंगे। भारत की संस्कृति ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, स्वामी विवेकानंद, छत्रपति संभाजी महाराज और रानी पद्मावती जैसी विभूतियां समाज को दी हैं। ये सभी हमारे गौरव हैं इनके त्याग, बलिदान और संघर्षों की गाथा जानना हम सभी युवाओं का दायित्व है
आदर्श क्षत्रिय का निर्माण धैर्य, विनम्रता, स्वाभिमान, त्याग और मर्यादा के पांच गुणों से मिल कर होता है। यही मर्यादा हमें समाज और राष्ट्र में स्थापित करना है। क्षत्रियों ने सामाजिक समरसता का का सदैव ध्यान रखा। भगवान राम स्वयं निषाद राज और केवट के अभिन्न मित्र थे। सबको साथ लेकर चलते थे। मुगलों और अंग्रेजों ने फूट डालो राज करो कि नीति से देश को एक हजार साल तक गुलाम बनाए रखा।
आगे बोले युवाओं को हम परिभाषित कर सकते हैं सपनों, ऊर्जा, जोश, जिद, धैर्य, त्याग, संघर्ष, तपस्या, तेज और सूर्य से। युवा ही देश को विश्व की महाशक्ति बनाएंगे, युवाओं को महाराणा प्रताप के सच्चे जननायक होने का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके शक्तिशाली हाथी “ रामप्रसाद“ को अकबर ने युद्ध में पकड़वा कर राजधानी बुलवा लिया। वहां हाथी ने अन्न जल छोड़ दिया और प्राण त्याग दिए। अकबर ने उल्लेख किया कि जब महाराणा प्रताप का हाथी हमारे सामने सिर नहीं झुका सका तो महाराणा को झुकाना असंभव बात है। ऐसा तब होता है जब कोई सत्य और धर्म के मार्ग पर चलता है