सागर-नेशनल हाईवे 86 पर तीन घंटों तक लगा रहा जाम, महिलाएं और बच्चे सड़क पर बैठे | sagar tv news |
सागर की साई वाटिका कॉलोनी को लेकर चल रहा विवाद अब भी जारी है। रविवार की सुबह यहाँ एक बार फिर रहवासियों ने इखट्टा होकर सड़क जाम कर दी। जिससे 3 घंटों तक रहा नेशनल हाईवे 86 पर जाम लगा रहा ।दरअसल अप्रोच रोड बनाए जाने की मांग के चलते कॉलोनीवासियों ने सागर भोपाल रोड़ पर उस वक्त प्रदर्शन शुरू कर दिया जब बरसात के कारण सड़क पर से निकलना मुश्किल हो गया, बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे भी इस दौरान सड़क पर बैठकर नारेबाज़ी करते रहे।
दरअसल नगर निगम द्वारा रोड़ न बनाएं जाने के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है साथ ही पक्का रोड़ न होने के कारण रास्ते में गहरे गड्ढे हो गए हैं जिनमें बरसात का पानी भरा हुआ है। जिससे कई बार स्कूल जाते बच्चे और लोग फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पक्का रोड़ बनाने के लिए की बार कलेक्टर, मजिस्ट्रेट निगमायुक्त और जनप्रतिनिधि को आवेदन दे चुके है साथ ही जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पर भी समस्या की शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।