बीना-मालथौन रोड पर स्थित बसाहरी टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय घायल हो गई
बीना-मालथौन रोड पर स्थित बसाहरी टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवा दल के सदस्यों ने घायल गाय का इलाज किया और उसे और सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।
स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी मिली कि बीना बसाहरी टोल के पास में अज्ञात वाहन के द्वारा गाय का एक्सीडेंट हो गया है। जिससे गाय बुरी तरीके से घायल हो गई। मौके पर पहुंचकर गौ सेवा दल बीना द्वारा गाय का उपचार किया एवं सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से गौ सेवा दल सदस्य राजेंद्र यादव, शुभम सेन, शांतनु त्रिपाठी, अभय पाल, नवीन भिलबारे, आयूष मीणा सहित ग्रामीण लोग मौजूद रहे।