Sagar-अचानक खुरई पहुंचे कांग्रेस के गुड्डूराजा बुंदेला, कार्यकर्तोओं के साथ बनाई ये ख़ास रणनीति
सागर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे गुड्डू राजा सिंह बुंदेला लंबे समय के बाद खुरई पहुंचे और यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें 8 जुलाई को अशोकनगर में दी जाने वाली कांग्रेस की न्याय सत्याग्रह गिरफ़्तारी को लेकर रणनीति बनाई गई, प्रदेश कांग्रेस महासचिव गुड्डू राजा बुंदेला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की अशोकनगर पहुंचकर 8 जुलाई को न्याय सत्याग्रह को सहभागिता द्वारा इस संघर्ष को सशक्त बनाएं।
आपकी भागीदारी लोकतंत्र की रक्षा में एक निर्णायक कदम होगी। पीड़ितों,शोषितो एवं वन्चितो को न्याय दिलाने के लिए हम सभी दृढ़ संकल्पित हैं। भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से ना डरते हुए न्याय सत्याग्रह के रूप में अशोकनगर में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के साथ सभी कांग्रेस जन गिरफ्तारी देंगे। बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरविंदर सिंह चावला एवं खुरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट शाकिर खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आगामी 8 जुलाई को अशोकनगर में आयोजित न्याय सत्याग्रह गिरफ्तारी आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया