वीडियो बनाने से रोका तो पति ने नवविवाहिता पत्नी को मा-र डा-ला | MP Bhind News | sagar tv news |
एक 23 साल की नवविवाहिता की उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि उसने अश्लील वीडियो बनाने से इनकार कर दिया था। जी हाँ ये सनसनी खेज मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले का है। इस दर्दनाक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। महज चार महीने पहले गोल्डी जाटव की शादी जबरसिंह जाटव से हुई थी। जबर सिंह नशा करता था और पोर्न एडिक्शन का शिकार था और उसी मानसिकता के चलते पत्नी पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का दबाव डालता था।
ये मामला उमरी थाना क्षेत्र के फुले का पुरा गांव का है। यहाँ 25-26 जून की दरमियानी रात नशे की हालत में जबरसिंह ने पहले पत्नी हत्या कर दी। पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो और ब्राउज़र हिस्ट्री बरामद हुई, जिसमें पोर्न साइट्स, सेक्स वर्धक दवाओं और कॉल डिलीट करने जैसे पहलुओं की जांच की गई थी।
पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह पत्नी पर शक करता था और जबरदस्ती अपनी इच्छाएं थोपता था। उसका कहना था, "वह मेरी बात नहीं मानती थी, इसलिए गुस्से में मैंने यह कर दिया।" हालांकि आरोपी लगातार अपने बयान बदलता रहा।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।