देर रात स्कार्पियो सवार नकाबपोशों ने किया ह-म-ला, CCTV में कैद पूरी वारदात, पुलिस जांच में जुटी | Neemach News

 

मध्यप्रदेश में शायद बदमाशों में पुलिस का डर नहीं है। इसका ताज़ा उद्धरण ये CCTV वीडियो है जिसमे स्कार्पियो सवार नकाबपोशों ने किया हमला कर दिया। मामला नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र के केरी गांव का है। बुधवार रात कुछ अज्ञात नकाबपोशो ने एक घर पर फिल्मी अंदाज में हमला कर दहशत फैला दी। स्कार्पियो वाहन से आए हमलावरों ने सबसे पहले घर के मुख्य गेट को वाहन से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया, और फिर घर के अंदर घुसकर फायरिंग की। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

 

 

 

 

बताया गया है कि हमलावरों ने सबसे पहले मकान की दीवारों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निशाना बनाया, लेकिन सभी कैमरे सही सलामत रहे और पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

 

 

 

 

घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। हमलावरों ने अपने चेहरे ढक रखे थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले पीछे क्या मकसद था। मकान मालिक दशरथ सिंह तोमर ने जीरन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।


By - sagar tv news
04-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.