मंत्री का क्षेत्र, बारिश का मौसम, टूटे छप्पर में रहने को मजबूर गरीब परिवार, आवास का नहीं मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले की पथरिया जनपद के हिनौता गांव की लगभग 40 महिलाएं मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर धमाकेदार अंदाज में जनपद कार्यालय पहुंचीं। नाराज महिलाओं ने ब्लॉक समन्वयक मृत्युंजय उपाध्याय पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि कई बार आवेदन देने और दौड़भाग के बावजूद अब तक उन्हें आवास योजना में शामिल नहीं किया गया।
बरसात में टपकते छप्परों के नीचे रह रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही, – एक महिला हितग्राही ने गुस्से में कहा। ग्रामीणों ने बताया कि योजना शुरू होने के बाद अब तक गांव में सिर्फ 12 लोगों को आवास मिला है, जबकि दर्जनों पात्र हितग्राही अब भी इंतजार में हैं। विवाद बढ़ने पर एक अधिकारी ने कुछ महिलाओं के आधार कार्ड चेक कर दावा किया कि उनके नाम सूची में हैं। लेकिन सवाल यह है कि मिलने वाला आवास कब मिलेगा? जनपद सीईओ रामभरत कटारे ने माना कि पुरानी सूची में खामियां थीं और तकनीकी कारणों से कुछ नाम हटे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई सूची में पात्रों