छतरपुर में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौ-त, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।। ये घटना जिले के नौगांव थाने के कैफेटेरिया इलाके की है। संदिग्ध हालत मे नवविवाहिता की मौत पर परिजनो ने लगाये ससुराल पक्ष गंभीर आरोप लगाए है और हंगामा किया।
मृतिका सात महीने की थी गर्भवती ,परिजनो का आरोप तीन साल से शादी के बाद ससुराल पक्ष मृतिका को प्रताडित कर रहा था, उनका कहना है की मृतिका के शरीर पर चोट के निशान है।
मृतिका के परिजनो के हंगामे के बाद पुलिस ने मेडिकल टीम से कराया पोस्टमार्टम कराया है,नौगांव एसडीओपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनो के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जायेगा