मोहन सरकार में स्कूलों की हालत ! टपकती छत के नीचे पढाई करने मजबूर बच्चे | DAMOH

 

मध्यप्रदेश में स्कूलों का नया सत्र शुरू हो गया है और अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल तो भेज रहे हैं। लेकिन एमपी की मोहन सरकार में स्कूलों का क्या हाल है। उसकी तस्वीरें सामने आई है जिन स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, उन बिल्डिंग की हालत बहुत खराब है। कई जगह स्कूल की छत से प्लास्टर गिर रहा है और कहीं पानी टपक रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

 

 


यह तस्वीरें एमपी के दमोह जिले से सामने आई हैं। जहां पथरिया के वार्ड नंबर 11 में बने सरकारी नवीन माध्यमिक स्कूल की खस्ता हालत को साफ देखा जा सकता हैं। यह स्कूल बहुत जर्जर हालत में पहुंच गया है। स्कूल में पढ़ाई तो चल रही है, लेकिन छत से लगातार प्लास्टर गिरने के कारण बच्चों और शिक्षकों को हर वक्त किसी अनहोनी का डर बना रहता है।

 

 

 

 

बता दें कि स्कूल में इस समय 81 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, जो कमजोर और टूटे हुए कमरों में बैठने को मजबूर हैं। साथ ही बारिश के कारण स्कूल के आस-पास गंदगी जमा हो गई है, जिससे जहरीले जानवरों का भी खतरा बना हुआ है।


By - sagar tv news
02-Jul-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.